जनता भाजपा से करे सवाल, 4 वर्षों में कितना किया विकास : राठौर

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 09:59 PM (IST)

फतेहपुर (ब्यूरो): कांगड़ा जिले की विधानसभा फतेहपुर का किला फतह करने चुनावी रण में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कुलदीप राठौर ने चुनाव प्रचार के दौरान यहां जनता से कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में बैठक भी की। वहीं उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा के लोग जब भी वोट मांगने आएं तो जनता उनसे एक सवाल जरूर पूछे कि 4 वर्षों तक सरकार ने फतेहपुर की सुध क्यों नहीं ली। ऐसे कौन से कारण थे कि भाजपा ने विकास के नाम पर फतेहपुर में एक ईंट तक नहीं लगाई।

राठौर ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सुख उनकी मंजिल है जबकि कांग्रेस के लिए सत्ता सेवा साधना का रास्ता है। उन्होंने कहा कि स्व. सुजान सिंह पठानिया ने फतेहपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर प्रदेश में फतेहपुर को नई पहचान दिलाई है। विकास की इस पहचान को स्थापित करने के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी फतेहपुर की जनता के सहयोग से इस पहचान को स्थापित कर दिखाएंगे। राठौर ने कहा कि अजब स्थिति यह है कि महंगाई, महामारी और भ्रष्टाचार, जो भाजपा सरकार के राज में चरम पर रहे हैं, उन पर सरकार बोलना नहीं चाहती है। बेरोजगारी पर बात नहीं करना चाहती है। विकास की बात सुनना नहीं चाहती है तो फिर ऐसे में भाजपा सरकार और उसके विधायक की जरूरत ही क्या है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News