UP में प्रियंका वाड्रा से दुर्व्यवहार पर भड़के राठौर, कह डाली ये बड़ी बात

Sunday, Dec 29, 2019 - 11:16 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): सरकार स्वतंत्र देश में स्वतंत्र नागरिक के अधिकार का हनन नहीं कर सकती। देश का नागरिक अपनी आजादी से कहीं भी आ-जा सकता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ पुलिस के दुव्र्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की हर दमनकारी नीति का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो जंगल राज चल रहा है, उसका जल्द अंत होगा।

कांग्रेस नेताओं से डरी हुई है भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं से डरी हुई है, इसलिए उनके नेताओं को लोगों के बीच जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर अंकुश लगाने में तो पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं और उलटे प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से आज उत्तर प्रदेश सहित देश में महिलाओं के साथ बर्बरता हो रही है, वह चिंता की बात है।

देश की आवाज को दबा नहीं सकती भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की आवाज को नहीं दबा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की ज्वलंत समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जिसमें वह अब सफ ल नहीं हो पाएगी।

प्रदेश सरकार भी हर मोर्चे पर विफल

उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ प्रदेश सरकार भी हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता पर कम और जश्र को ज्यादा तरजीह दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 2 साल में भी अपना कोई चुनावी वायदा पूरा नहीं कर पाई है।

Vijay