अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें सीएम व भाजपा नेता, वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त : कुलदीप राठौर

Sunday, Mar 06, 2022 - 06:53 PM (IST)

सुंदरनगर (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेता अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। दिवंगत वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हिमाचल के लिए बड़ा योगदान रहा है। विधानसभा व लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार से मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता हताश और निराश हैं और बौखलाहट में बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं

कुलदीप राठौर ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अपना पक्ष रखने का अधिकार है। इस अवसर पर पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पीआरओ दीपा दास मुंशी सहित एपीआरओ शमीम रैना भी उपस्थित रहीं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay