राठौर बोले-सोनिया गांधी के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ उभरेगी कांग्रेस

Sunday, Aug 11, 2019 - 09:16 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी देश में पुन: नई ऊर्जा के साथ उभरेगी। उन्होंने जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पहले भी सोनिया गांधी के प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार 2 कार्यकाल में देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं और पार्टी देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने दायित्व से न तो पहले कभी पीछे हटी है और न आगे हटेगी।

वीरभद्र सिंह ने दी बकरीद की बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य नेताओं ने प्रदेश के मुस्लिम समुदाय को बकरीद की हार्दिक बधाई दी है। वीरभद्र सिंह ने अपने संदेश में उम्मीद जाहिर की है कि ईद सभी के लिए खुशियां लेकर आएगी और सबकी मुरादें पूरी हों।

Vijay