CM जयराम के बयान से खफा कुलदीप राठौर का BJP पर पलटवार (Watch Video)

Friday, Mar 15, 2019 - 04:22 PM (IST)

शिमला (योगरजा): कांग्रेस द्वारा शुरू की गई मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जन चेतना यात्रा पर दिए गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने तीखी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी भाषा पर लगाम लगाएं। मुख्यमंत्री जयराम ने कांग्रेस की जन चेतना यात्रा पर कहा था कि कांग्रेस अचेत पड़ी है इसलिए वह जन चेतना यात्रा शुरू कर रही। जिस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां कर रही है उसे देखते हुए अगले कुछ दिनों में भाजपा अचेत पड़ने वाली है। वहीं राठौर ने कहा कि कांग्रेस जन चेतना यात्रा से भाजपा घबरा गई है तभी मुख्यमंत्री इस तरह के अनैतिक बयान दे रही है।

Ekta