कुलदीप राठौर ने प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का किया दावा (Video)

Wednesday, Feb 20, 2019 - 03:49 PM (IST)

शिमला (योगराज): लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दावा किया है कि प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज देश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। मोदी राज में देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हुआ है। हर क्षेत्र में मोदी सरकार विफल रही। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। राठौर ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा आने वाले दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे। मोदी सरकार के जुमलों से लोग दुखी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टिकटों को लेकर जल्द खुलासा होगा। जिताऊ और जनाधार वाले लोगों को टिकट मिलेगा। प्रियंका वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री से हिमाचल को भी फायदा होगा।
 

Ekta