राठौर बोले- बेलगाम घोड़े बन गए हैं IPH मंत्री महेंद्र सिंह

Wednesday, Oct 09, 2019 - 04:51 PM (IST)

शिमला (योगराज): प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर उपचुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं। राठौर ने आरोप लगाया है कि आईपीएच मंत्री के इशारे पर पच्छाद में पाइप और गैस के ट्रक भेजे जा रहे हैं और चुनाव आचार संहिता की धज्जियां भाजपा उड़ा रही है। डीसी सिरमौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही शिकायतों को अनदेखा कर रहे हैं। भाजपा सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से डीसी सिरमौर के तुरंत तबादले की मांग की है। 

राठौर ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है सभी बड़े नेता क्षेत्र में जुटे हुए है। पुराने नेताओं को भी सक्रिय किया जा रहा है। सरकार के प्रति लोगों में भारी रोष है। केन्द्र के नोटबन्दी व जीएसटी लागू करने के फैसले से नाखुश है। हिमाचल सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता को असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। राठौर ने कहा कि उपचुनाव में अपनी हार सामने देखकर सरकार बौखला गई है। आदर्श चुनाव आचार सहिंता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। धर्मशाला में इसकी शिकायत की गई है।

अब पच्छाद में पाइप से भरा ट्रक पकड़ा गया आईपीएच मंत्री पच्छाद के प्रभारी है तो क्या वह लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे है। महेंद्र सिंह ठाकुर बागवानी मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल रहे है।1134 करोड़ रुपए के बागवानी प्रोजेक्ट में मंत्री अभी तक कुछ भी काम नही करवा पाए है जबकि 2023 तक प्रोजेक्ट को पूरा करना है। आईपीएच विभाग में भी कई धांधलियां की गई है जल रक्षक की भर्ती भी सवालों के घेरे में है। महेंद्र सिंह बेलगाम घोड़े की तरह काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री की बात को भी नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेस 21 अक्टूबर के बाद इसके ख़िलाफ़ सड़कों पर भी उतरेगी और राजनीतिक लड़ाई के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी।

राजीव बिंदल और महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि बिन्दल संवैधानिक पद पर होने के बावजुद भाजपा का खुलेआम प्रचार कर रहे है जो कि गलत है। चुनाव के यदि बिंदल प्रचार करते नजर आए तो उनको काले झंडे दिखाए जाएंगे। पाइप मामले में शिकायत के बाबजुद भी कोई कार्यवाही नही हुई है। डीसी सिरमौर सरकार एजेंट के रूप में काम कर रहे है इसलिए उनको वहां से हटाया जाए। भाजपा हाटी समुदाय से ट्राइबल का दर्जा देने के वायदे से पीछे हटे हैं।

Ekta