लोकसभा चुनाव में मिली हार से निराश न हों कार्यकर्ता: राठौर

Thursday, Jun 20, 2019 - 10:37 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार से पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मजबूती से आगे बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी में युवाओं को अधिक संख्या में जोडऩे के लिए जल्द ही एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। ठियोग बार काऊंसिल के अध्यक्ष मदन चौहान, सदस्य नरेंद्र कंवर, किशन ठाकुर, नियति ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, बालकृष्ण ठाकुर और बालकृष्ण बाली इस अवसर पर मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने गत सायं कोटखाई के गुम्मा में युवा कांग्रेस की तरफ से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर फल बांटे

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक विक्रमादित्य सिंह, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, पै्रस सचिव बलदेव ठाकुर, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा, आनंद कौशल, इंद्रजीत सिंह, यशपाल तनेहक और राजेंद्र वर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने टूटीकंडी स्थित बाल आश्रम के बच्चों को फल भी वितरित किए।

Ekta