जानिए कब होगी जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक

Saturday, Aug 29, 2020 - 12:12 PM (IST)

शिमला : जयराम सरकार की हाल ही में हुई केबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। सरकार की अगली कैबिनेट बैठक की अगली तारिख भी सामने आ चुकी है। जयराम सरकार की अगली केबिनेट बैठक 4 सितंबर को होगी। यह पीटरहॉफ में सुबह 11 बजे सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर खोलने को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। चर्चा के बाद ही सरकार इस मामले में कोई अंतिम फैसला ले सकती है। इसके अलावा शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। सात सितंबर से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बिलों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा कई खाली पदों को भरने पर भी फैसला लिया जा सकता है।
 

prashant sharma