राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव शुरू, 1000 से अधिक महिलाओं ने किन्नौरी परिधान में डाली महानाटी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 09:51 PM (IST)

रामपुर बुशहर (विशेषर नेगी): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को 4 दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर उत्सव शुरू हो गया। उत्सव का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस 4 दिवसीय उत्सव में विशेष रूप से किन्नौर और पहाड़ी हिमाचली संस्कृति को देखने का मौका मिलेगा।
PunjabKesari, Kinnaur Festival Image

उन्होंने बताया कि ऐसे उत्सवों से जहां हिमाचली पहाड़ी संस्कृति को संरक्षण मिलता है तो वहीं व्यापारिक आदान-प्रदान की दृष्टि से भी मेले का विशेष महत्व है। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष एवं जिलाधीश किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि किन्नौर उत्सव यहां की परम्परा, संस्कृति व वेशभूषा के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय उत्सव के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
PunjabKesari, Kinnaur Festival Image

किन्नौरी महिलाओं ने किया महानाटी का प्रदर्शन

इस बार राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान किन्नौरी परिधान में सज-धज कर हजारों किन्नौरी महिलाओं ने महानाटी का प्रदर्शन किया, जिसमें कई स्कूली बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस महानाटी में किन्नौर की 1,000 से भी अधिक महिलाओं ने सामूहिक रूप से किन्नौरी वेशभूषा में किन्नौरी नाटी डाली। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
PunjabKesari, Kinnaur Festival Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News