राष्ट्रीय स्तर पर चमके सिरमौर के नन्हे Kick Boxer, 2 Gold सहित 7 पदक जीते

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 06:57 PM (IST)

नाहन: जिला के 7 नन्हे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग में 2 स्वर्ण, एक रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तथा सब जूनियर प्रतियोगिता में मान्या धीमान और सक्षम ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। रुकैया खान ने रजत पदक और इशानी ठाकुर, अभिषेक डोगरा, मृदुला और तनुज ने कांस्य पदक हासिल किया है। डी.सी. ललित जैन ने विजेता बच्चों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि सिरमौर के अनेक मेधावी खिलाडिय़ों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर देश, प्रदेश और सिरमौर का नाम रोशन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News