नीरज को खेल रत्न, हिमाचल के निषाद और वरूण को अर्जुन पुरस्कार

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 05:42 PM (IST)

शिमला : तोक्यो ओलिंपिक में झंडा गाड़ने वाले गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंहि सहित 12 ऐथलीटों को शनिवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान किए गए हैं। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता निषाद कुमार और हाॅकी टीम के सदस्य रहे वरूण कुमार का नाम शामिल है। 

पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है...

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारः नीरज चोपड़ा (ऐथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)। 

अर्जुन पुरस्कारः अरपिंदर सिंह (ऐथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा ऐथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स)।

लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कारः टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही 

नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कारः राधाकृष्णन नायर पी, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन

लाइफटाइम अचीवमेंट (ध्यानचंद पुरस्कार) : लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी : पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News