खाकी हुई दागदार, महिला ने Constable पर लगाया Rape का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 09:08 PM (IST)

सोलन (चिनमय कौशल): हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का सोलन अस्पताल में मैडीकल करवाया जा रहा है। मैडीकल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी कांस्टेबल शादी का झांसा देकर उसका काफी समय तक शारीरिक शोषण करता रहा और अब वह शादी से इंकार कर रहा है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांस्टेबल किन्नौर में तैनात है और उससे सम्पर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News