30 जनवरी को मिलेगा कांगड़ा जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 10:37 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : जिला परिषद कांगड़ा को 30 जनवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल जाएंगे। बुधवार को नवनिर्वाचत जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा ने बकायदा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तारीख निर्धारित कर दी है। 30 जनवरी को होने वाले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए सुबह 11 बजे बैठक शुरू होंगी। नवनिर्वाचत सदस्यों की शपथ के साथ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तारीख निर्धारित कर दी गई है। लेकिन 30 जनवरी को होने वाले चुनाव दो-तिहाई सदस्यों का बैठक में उपस्थित होना जरूरी है, तभी कोरम मान्य होगा और चुनाव प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति यानी कुल 54 सदस्यों में से 36 सदस्यों का बैठक में होना जरूरी है। यदि दो-तिहाई सदस्य नहीं होते हैं तो चुनाव हो पाएगा और इसके 10 दिन के भीतर पुनः चुनाव करवाने होंगे। दूसरी बैठक में 27 सदस्यों का होना जरूरी है। यदि दूसरी बैठक में भी कोरम पूरा नहीं होता है और तीसरी बैठक में अनुपस्थित सदस्यों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा अश्वनी शर्मा ने बताया कि जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव का चुनाव 30 जनवरी को होगा। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News