वृद्ध महिला की कैरोसिन तेल पीने से हुई मौत, जानिए क्या रही वजह

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 10:20 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): शाहपुर थाना के अंतर्गत शनिवार को 72 वर्षीय महिला ने गलती से कैरोसिन तेल पी लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जून को महिला ने गलती से कैरोसिन तेल पी लिया जिसके बाद उसे उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News