Kangra: मजदूरी का काम करते समय युवक पर गिरी दीवार, हुई मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2024 - 12:49 PM (IST)

कांगड़ा, (कालड़ा): फतेहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवक की मजदूरी करते हुए दीवार गिरने से नीचे दब जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नीरज कुमार (22) निवासी बेगुनिया तहसील फतेहपुर अपने 9 साथियों के साथ एक पुराने मकान को उखाड़ रहे थे कि अचानक एक कच्ची दीवार उसके ऊपर आ गिरी, जिससे वह दब गया।

उसके साथियों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल फतेहपुर ले गए, जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार टांडा पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News