Kangra: छतर जोगियां और लहरू पंचायत में ‘शिव भोले कलामंच ग्रुप, बग्गा ज्वाली’ का विशेष कार्यक्रम
punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 11:01 AM (IST)

रैहन, (दुर्गेश कटोच)। अनुसूचित जाति के कल्याण, सरकारी योजनाओं की जानकारी और नशा निवारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'शिव भोले कलामंच जवाली' ने छतर जोगियां और लहरू पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में ग्रुप के कलाकारों – प्रकाश, बग्गा, विनी, राजू, जस्सी, शशि, नेहा, काजल, तनु और अंशुल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने गीतों और नाटकों के माध्यम से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य फोकस नशा निवारण पर था। कलाकारों ने प्रभावी तरीके से समझाया कि कैसे नशा समाज को खोखला कर रहा है और इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने दर्शकों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने के लिए बहुत जरूरी हैं।