Kangra: अनियंत्रित कार की चपेट में आया राहगीर, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 10:46 AM (IST)

हिमाचल डेस्क (भृगु): पालमपुर के कालीबाड़ी मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति पैदल सड़क पर जा रहा था कि अनियंत्रित कार की चपेट में आ गया। दुर्घटना सोमवार सायं घटी। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुग्घर में एक व्यक्ति सड़क पर जा रहा था। इसी मध्य एक कार अनियंत्रित हो गई तथा उसने उक्त व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कार एक दुकान की ओर जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार टक्कर में पैदल चल रहा व्यक्ति दूर जा गिरा। उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। ऐसे में उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मिलाप चंद(65) के रूप में हुई है। जानकारियां अनुसार मृतक मूलता चंबा जनपद से संबंधित है तथा पिछले लंबे समय से पालमपुर में किराए के मकान में रह रहा है तथा उसकी पत्नी सरकारी सेवा में है।

पुलिस ने शव को अपने अधिकार में ले लिया है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News