गगल में बिना देखे खोली कार की खिड़की, पीछे से आ रहे बाइक सवार की दरवाजे से टकराकर हुई मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 11:15 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल के गगल में एक लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया जिसके कारण एक बुजुर्ग की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, लाल सिंह अपनी बाइक पर चैतड़ू से गगल की ओर जा रहे थे।

जब वे गगल डाकघर के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। जिसके कारण लाल सिंह की बाइक सीधे दरवाजे से जा टकराई, जिससे वे संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

कैसे हुआ हादसा?

मृतक की पहचान 62 वर्षीय लाल सिंह के रूप में हुई है, जो ढुगियारी के रहने वाले थे। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल लाल सिंह को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले पर एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने पुष्टि की है कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News