पुराना कांगड़ा में देसी शराब की 20 पेटियां बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 12:54 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : सोमवार देर शाम कांगड़ा थाना के अंतर्गत पुराना कांगड़ा के पास पुलिस ने एक कार से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि देसी शराब की 20 पेटियां कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा के नजदीक पकड़ी हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा पुलिस आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन करेगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह अवैध शराब सहौड़ा से डूंगा बाजार ले जाई जा रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News