Kangra: 24 वर्षीय अंजलि की सड़क दुर्घटना में मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 06:53 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): मैक्लोडगंज थाना के अंतर्गत 30 अगस्त रात्रि पंजाब से घूमने आए यात्रियों की एक कार नीचे खाई में चली गई। इस कार में चालक व तीन अन्य यात्री सवार थे। खाई में गिरने के बाद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मैक्लोडगंज से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां शनिवार को एक यात्री अंजलि (24) साल निवासी राधा एनक्लेव जालंधर की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News