Kangra: भरमौर का व्यक्ति लेंटर से गिरा, मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 11:22 AM (IST)

कांगड़ा, (कालड़ा): चम्बा जिले के भरमौर का रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर के लैंटर से 16 सितम्बर को गिर गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए रैफर करके डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाया गया।

पुलिस के अनुसार केवल सिंह (45) निवासी कुठार के घर में 16 तारीख को फंक्शन चल रहा था कि वह अचानक लैंटर से गिर गया। उपचार के दौरान टांडा में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News