Himachal: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऐंठे पैसे, कागजात मांगे तो खुली पोल

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 01:44 PM (IST)

धर्मशाला, (ब्यूरो): बच्चा गोद दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने जिला ऊना की रहने वाली महिला, जोकि वर्तमान में धर्मशाला में रहती है, से बच्चा गोद दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

आरोप है कि व्यक्ति ने एक अडॉप्शन रिसोर्स एजैंसी के नाम का झूठा प्रयोग करते हुए बच्चा दिलाने का दावा किया था। जिस पर महिला ने विभिन्न माध्यमों से उक्त व्यक्ति को 25 हजार रुपए भेज दिए, जबकि व्यक्ति ने संबंधित एजेंसी का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया था। हालांकि जब महिला ने पुलिस में शिकायत की तो व्यक्ति ने 25 हजार की राशि वापस कर दी है। उधर, ए.एस.पी. राजेंद्र जसवाल ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News