Himachal: योगी आदित्यनाथ ने भेजे 26 ट्रक राशन सामग्री, जयराम ने कंडवाल से किए रवाना
punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 07:20 PM (IST)

कंडवाल/पठानकोट: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जसवंत सिंह सैनी परलीमैंट्री अफेयर मंत्री के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के लिए 26 ट्रक राशन सामग्री के आज ज्योति रिसोर्ट कंडवाल से हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक विपिन परमार, विधायक रणबीर निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान सहित भाजपा नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किए। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में हिमाचल प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है जिससे उभरने के लिए कुछ समय जरूर लगेगा।
उन्होंने कहा ल्य इस त्रासदी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो आज 26 ट्रक राशन सामग्री व आर्थिक सहायता 5 करोड़ रुपये की राशि हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी है इसके लिए हम योगी जी का आभार व्यक्त करते हैं जो उन्होंने इस मौके हिमाचल वासियों के साथ दिया है। पत्रकारों के सवाल कि 1500 करोड़ राशि बहुत कम है? जयराम ने कहा कि ये सही है कि प्रदेश में बाढ़ आपदा से 1500 करोड़ से कहीं अधिक नुक्सान हुआ है मगर प्रधानमंत्री आज केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए ही आये थे और फिर भी उनके द्वारा यह राशि सहायता के रूप में दी है।