कमला नेहरू अस्पताल में अब एक ही बैड पर नहीं सोएंगी 3-3 महिलाएं-बच्चे, पढ़ें खबर

Sunday, Feb 24, 2019 - 10:02 AM (IST)

शिमला : राज्य मातृ एवं शिशु रोग कमला नेहरू अस्पताल (के.एन.एच) में प्रदेश की महिलाओं को अब सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। महिलाओं को वार्ड में जो ठहरने की दिक्कतें आ रही थीं वह शीघ्र ही दूर होंगी। प्रशासन ने यह तय कर लिया है कि एक हफ्ते के अंदर पुराने से नए भवन में वार्ड को शिफ्ट किया जाएगा। जहां पर महिलाओं को शौचालय सहित बाथरूम की सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 16 फरवरी को 17.5 करोड़ रुपए की लागत से के.एन.एच. के नए 5 मंजिला भवन का उद्घाटन किया है। इस भवन में महिलाओं को अब पूरी सुविधा मिलेगी। के.एन.एच. को राज्य का दर्जा मिलने के बावजूद भी इससे पहले एक बिस्तर पर 2-3 महिलाओं को उनके नवजात शिशुओं को लेकर दिन गुजारने पड़ रहे थे। यहां पर रोजाना महिलाओं को परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा था।

kirti