Sirmour: त्रिलोकपुर में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, फंदे पर झूलता मिला व्यक्ति

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 11:35 PM (IST)

कालाअम्ब (प्रताप): त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लोगों ने एक व्यक्ति को फंदे पर झूलता हुआ देखा। इस दृश्य को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिव कुमार 45 वर्षीय निवासी पुड़िया तहसील व जिला हरदोई उत्तराखंड प्रदेश हुई है। घटना त्रिलोकपुर स्थित माता ललिता मंदिर के प्रवेश द्वार के साथ जंगल की है, जहाँ पर स्थानीय लोगों ने उक्त मृतक पेड़ पर लटका पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच करने की मांग की है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News