Kangra: पेड़ से लटका मिला 2 दिन से लापता 33 वर्षीय व्यक्ति का शव

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 04:34 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): पंचायत डोहग देहरियां के गांव बाबा पंजा से 2 दिन पहले लापता हुए 33 वर्षीय व्यक्ति का शव यहां लगती खड्ड के साथ एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला सुसाइड से जुड़ा हुआ पाया गया है। ऐसे में पुलिस ने धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान युसूफदीन पुत्र कर्मदीन निवासी बाबा पंजा पंचायत डोहग देहरियां के रूप में हुई है। एस पी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि युवक के शव का देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार थाना ज्वालामुखी में बीते 2 दिन पहले ही व्यक्ति के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई थी। उसके बाद ही पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए सर्च अभियान छेड़ दिया था। स्थानीय लोगों सहित पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली गई थी। इस बीच पुलिस को शुक्रवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। इस संबंध में पुलिस ने स्थानीय लोगों सहित परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। वहीं व्यक्ति की मौत के पीछे क्या कारण रहे पुलिस यह पता लगाने में जुटी है। बहरहाल पुलिस की मामले को लेकर छानबीन जारी है।

बाल कटवाने जा रहा हूं यह कहकर निकला था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार व्यक्ति घर में यह कहकर निकला था कि वह गांव के साथ लगती दुकान में कटिंग करवाने जा रहा है लेकिन उसके बाद वह वापिस घर नहीं आया। वहीं जब परिजनों ने पता किया तो वह कटिंग करवाने के लिए सैलून भी नहीं गया था। हालांकि इस बीच जब व्यक्ति को खाना खाने के लिए उसके परिजनों ने फोन किया तो उसने घर आने को मना किया व बाद में अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया। हालांकि इसके बाद उसका कहीं कुछ अता पता नहीं चला और 2 दिन बाद उसका शव पेड़ पर लटका हुआ पुलिस ने पाया।

व्यक्ति टूर एंड ट्रैवल कंपनी में करता था काम
जानकारी के अनुसार व्यक्ति टूर एंड ट्रैवल कम्पनी में काम करता था और यह कम्पनी धर्मशाला स्थित थी। सुबह काम पर जाने के बाद शाम को घर वापिस आना उसकी दिनचर्या थी। हालांकि व्यक्ति ने यह खौफनाख कदम क्यूं उठाया उसका उसके घरवालों तक इसकी भनक नहीं है। मृतक व्यक्ति अपने पीछे बीबी और दो छोटे बच्चों लड़का 6 साल ओर लड़की 4 साल को छोड़ गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News