Sirmaur: हिमाचल की जूनियर महिला हॉकी टीम झारखंड रवाना, रांची में दिखाएगी दमखम

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 03:56 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): हिमाचल की जूनियर महिला हॉकी टीम शनिवार को झारखंड के रांची रवाना हो गई है। टीम का माजरा खेल मैदान में 11 से 27 सितम्बर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जूनियर नैशनल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवम्बर से 10 अक्तूबर तक झारखंड के रांची में होगा।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सचिव एसएच रोमेश पठानिया व मुख्य प्रशिक्षक पंकज सकलानी ने बताया कि टीम के कोच पुलकित शर्मा व टीम मैनेजर मीना बंटी हैं जबकि टीम का नेतृत्व सोनाली करेंगी। हिमाचल टीम में खिलाड़ी पायल, निहारिका, महिमा, गुरप्रीत, रितिका, काजला, खुशी, रीमु, शीतल, गौरी, खुशबु, मोनिका, शिखा व अरदीप शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News