पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने शिमला आएंगे JP Nadda

Thursday, Jul 08, 2021 - 09:04 PM (IST)

शिमला (योगराज/ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को शिमला आएंगे। नड्डा रिज मैदान पर प्रातः 10:30 बजे पहुंचेगे और पूर्व मुख्यमंत्री की पार्थिव देह पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा इससे पहले गत दिनों अपने प्रदेश दौरे के दौरान वीरभद्र सिंह से मुलाकात करने आईजीएमसी अस्पताल शिमला गए थे लेकिन उनकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण वह बिना मिले ही वापस लौट गए थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज के बाद 11:20 बजे स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के घर उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट करने जाएंगे।

Content Writer

Vijay