उपचुनाव : हिमाचल में भाजपा के लिए जेपी नड्डा करेंगे प्रचार

Friday, Oct 08, 2021 - 11:28 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए भाजपा की तरफ से जल्द स्टार प्रचारकों की जल्द सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चुनाव प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहले ही प्रदेश में नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर शुक्रवार को अर्की में मोर्चा संभाल चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह-प्रभारी संजय टंडन पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सभी स्थानों में पार्टी के लिए प्रमुख रूप से प्रचार करेंगे इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधायक व पार्टी पदाधिकारी भी अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी को प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए भेजे जाने की संभावना है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay