दिल्ली में शांता से मिले जेपी नड्डा, संतोष शैलजा के निधन पर जताया दुख

Wednesday, Feb 17, 2021 - 05:53 PM (IST)

शिमला (योगराज): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को हिमाचल भवन दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से मुलाकात की। नड्डा ने इस दौरान शांता कुमार को उनकी पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर दुख व्यक्त किया तथा उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि संतोष शैलजा कुशल शिक्षिका, लेखिका, मृदुभाषी एवं सरल व्यक्तित्व की स्वामिनी थीं। उनके निधन से परिजनों के अलावा साहित्य जगत को भी नुक्सान पहुंचा है, जिसकी भरपाई करना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि संतोष शैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के हर संघर्ष में साथ दिया। जब आपातकाल में शांता कुमार कारावास में रहे तो अकेले ही अपने पूरे परिवार को देखा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा शांता कुमार के साथ है।

Content Writer

Vijay