सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने हिमाचल सदन पहुंचे जेपी नड्डा

Wednesday, Mar 17, 2021 - 09:15 PM (IST)

शिमला (योगराज): मंडी से लोकसभा सांसद व भाजपा नेता रामस्वरूप शर्मा के निधन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शोक व्यक्त किया है। वह बुधवार शाम दिल्ली में स्थित हिमाचल सदन पहुंचे तथा वहां रामस्वरूप शर्मा के परिवारजनों के साथ मिलकर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने रामस्वरूप शर्मा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Content Writer

Vijay