सड़क से फिसली जीप, सीढ़ियों पर गिरी, एक की मौत

Saturday, Jul 25, 2020 - 12:27 PM (IST)

शिमला : राजधानी शिमला के रामपुर में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार घानवी से रामपुर की ओर आ रही एक जीप ( एचपी-63बी-1442) रत्नपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि जीप सड़क से फिसलकर पास ही बने एक घर की सीढ़ियों पर गिर गई। अलसुबह हुए इस हादसे का पता जब आसपास के लोगों को चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जीप में छह लोग सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान योगेश शर्मा (24) पुत्र टिक्कम राम निवासी ढांसा, रामपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा खुशवंत सिंह (24) पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी धारगोड़ा, अजय कुमार (28) पुत्र रमेश निवासी सुन्नी, राजपाल (20) पुत्र भिरत राम निवासी निरमंड, सुनील कुमार (25) पुत्र नोक राम निवासी सुन्नी और नरेंद्र कुमार (25) पुत्र देवराज निवासी सुन्नी घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
 

Edited By

prashant sharma