250 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, हादसे में एक व्यक्ति घायल

Sunday, Nov 25, 2018 - 03:46 PM (IST)

करसोग: मंडी के करसोग के पोखी सड़क मार्ग पर एक पिकअप जीप 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आईजीएमसी रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक जीप (एचपी 30 ए 2489) शनिवार देर रात पोखी की तरफ जा रही थी अचानक सलोग धार के पास अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा लुढ़की। घायल की पहचान रिपन सिंह पुत्र हेम राज गांव सरयोगी के रूप में हुई है। एएसआई चमन ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।

Ekta