गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिरी जीप, 2 की मौत

Monday, Mar 09, 2020 - 02:57 PM (IST)

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा देर रात शिमला में पुलिस थाना झाकड़ी में ज्यूरी में हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जीप में सवार दोनों लोग पहले ज्यूरी से बधाल गए। इसके बाद बधाल से ज्यूरी की ओर वापस लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति एक ही कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान मोती लाल नेगी निवासी किन्नौर और राजू निवासी मंडी के रूप में पहचान हुई है। दोनों शवों को रविवार देर रात ही कड़ी मशक्कत के बाद आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। उधर, हादसे की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

kirti