दर्दनाक हादसा : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, एक की मौत

Wednesday, May 15, 2019 - 09:49 PM (IST)

चौपाल: उपमंडल चौपाल के नकोड़ा पुल के पास बुधवार करीब 6 बजे के आसपास एक पिकअप (एच.पी. 63-6949) के लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार 3 लोगों में से एक की मृत्यु हो गई तथा चालक को गंभीर चोटें आई हैं तथा इनमें एक अन्य व्यक्ति ने छलांग लगा दी। मृतक की पहचान मंगत राम गांव क्यारी के रूप में हुई है तथा चंद्रेश्वर पुत्र राम लाल गांव क्यारी को घायल अवस्था में चौपाल अस्पताल लाया गया है।

मृतक के परिजनों को दी फौरी राहत राशि

स्थानीय लोगों की मदद से शव को गहरी खाई से निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से एस.डी.एम. चौपाल द्वारा मृतक के परिवार को 20,000, जबकि घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है। डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुुष्टि की है।

Vijay