दर्दनाक हादसा : पिकअप जीप के खाई में गिरने से 3 की मौत, 2 घायल

Saturday, Sep 12, 2020 - 12:16 AM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला जिला के अंतर्गत रोहड़ू क्षेत्र की सुंगरी शरमाली सड़क पर शरमाली गांव के पास शुक्रवार को एक महिंद्रा पिकअप जीप (एचआर 68-3536) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस वाहन में चालक सहित 5 लोग सवार थे। हादसे के दौरान इनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं 2 अन्य घायलों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान जीप चालक निखिल (26) पुत्र रवि कुमार गांव कालका गांधी चौक मेन बाजार, डाकघर कालका, जिला पंचकूला (पंजाब), गौरव चौहान (26) पुत्र ओम प्रकाश व विजय कुमार (23) पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव खेडा सीता राम, डाकघर व कालका जिला पंचकूला (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान मनोज कुमार (26) पुत्र कलम ठाकुर व विनोद कुमार (26) पुत्र भरत सिंह निवासी गांव खेडा सीता राम, डाकघर व कालका जिला पंचकूला (पंजाब)  के रूप में की गई है। जानकारी मिली है कि उक्त पांचों लोग अनिल कुमार पुत्र स्व. नरैण सिंह गांव घ्रैमा के पास सेब की पैकिंग का काम करते थे।

Vijay