3 हफ्तों बाद किन्नौर ग्लेशियर में दबे 2 और जवानों के निकाले शव (Watch Video)

Thursday, Mar 14, 2019 - 12:16 PM (IST)

किन्नौर (बिशेषर नेगी): हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पर हुए ग्लेशियर में लापता 2 और जवानों के शव मिले हैं। गुरुवार को तलाशी में जुटी टीमों ने बचे हुए दो जवानों के शव बरामद कर लिए हैं। इन दो जवानों की पहचान कुल्लू जिले के निरमंड के विदेश ठाकुर और जम्मू के अजुर्न के रूप में हुई है। 23 दिन बाद आखिरकार सेना इन जवानों के शवों को निकालने में सफलता हासिल की है।

जानिए पूरा मामला 

उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को नमज्ञा डोगरी में ग्लेशियर में सेना के 5 जवान लापता हो गए थे। इसमें से तीन जवान हिमाचल और 1-1 जवान पश्चिम बंगाल और जम्मू का रहने वाला था। ग्लेशियर वाले दिन ही एक जवान शहीद हो गया था। हादसे में सेना के कुल 6 जवान शहीद हुए हैं। घटना के बाद से ही आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। सर्च ऑपरेशन में सेना समेत 400 से अधिक लोग में लगे हुए थे। घटना के दिन हवलदार राकेश कुमार को ग्लेशियर से निकल लिया गया था, लेकिन चिकित्सल्य ले जाते जवान की मौत हो गई। इसके अलावा सर्च ऑपरेशन में रायफल में नितिन राणा, रायफलमैन राजेश ऋषि, रायफलमैन गोविंद बहादुर छेत्तरी व राकेश कुमार के शव पहले ही ग्लेशियर से निकल लिए गए थे।

Ekta