CM जयराम ने चंबा बस हादसे में दिए जांच के आदेश

Sunday, Apr 28, 2019 - 02:41 PM (IST)

मंडी(नीरज) : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा बस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मंडी दौरे के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत कर उन्होंने कहा कि हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इस संदर्भ में प्रशासन को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह बस पठानकोट से चंबा की तरफ जा रही थी और रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की जान गई है जबकि अधिकतर लोग घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीडि़त परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।

kirti