आज पेश होगा जयराम सरकार का दूसरा बजट, मिल सकती हैं बड़ी सौगातें

Saturday, Feb 09, 2019 - 10:06 AM (IST)

शिमला(योगराज) :मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के वित्त मंत्री के रूप में अपना दूसरा बजट शनिवार को 11:00 बजे विधानसभा में पेश करेंगे। इस बजट में किसानो-बागवानों और कर्मचारियों के लिए खास सौगात दी जा सकती है। वहीं महत्वाकांक्षी इनवेस्टर मीट को देखते हुए उद्योग जगत के लिए भी कई बड़े एलान हो सकते हैं।

जयराम ठाकुर वर्ष 2019-20 का लगभग 45 हजार करोड़ रुपए का बजट सदन में पेश कर सकते हैं। यह बजट जयराम सरकार के पहले बजट से ज्यादा होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के लोगों को बजट में कई तोहफे मिलने की आस है। दरअसल मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि उनके बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा और केंद्र के बजट में जो कमियां रह गई है उन्हें वह अपने बजट में पूरा करेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल सरकार का दूसरा बजट लोकलुभावन होने की उम्मीद है। देखना यह होगा की जयराम अपने दूसरे बजट में क्या कुछ लोगों को देते हैं। क्योंकि बीते वर्ष भी मुख्यमंत्री अपने पहले बजट में प्रदेश के लोगों को 30 नई योजनाएं समर्पित कर चुके हैं।
 

kirti