जयराम बोले- राफेल मामले में झूठ पर देश से माफी मांगे राहुल गांधी (Video)

Monday, Dec 17, 2018 - 06:03 PM (IST)

रोहतक/शिमला (दीपक भारद्वाज): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राफेल डील मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि जयराम सोमवार को रोहतक में थे। यहां प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने राफेल डील मामले पर कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि राफेल डील पर उनका सोर्स ऑफ इन्फोरमेशन क्या था ? कांग्रेस ने वर्ष 2007 से 2014 तक क्यों इस डील को नहीं किया।


कांग्रेस ने कमीशन के चक्कर में देश की सुरक्षा से समझौता किया है। उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार कई आरोपों से घिरा हुआ है, इस बारे में कोर्ट ही निर्णय करेगा। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उस दौर में सिर्फ एक सज्जन कुमार नहीं थे, बल्कि बहुत से सज्जन कुमार थे। ये सूची और लंबी होगी। ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कामकाज पर विपक्ष के उठाए जा रहे आरोपों को सिरे से नकार दिया।



 

Ekta