बजट सत्र में बोले जयराम- कांग्रेस ने अस्पताल तो खोल दिए लेकिन...

Monday, Mar 02, 2020 - 03:10 PM (IST)

शिमला: सरकार में रहते कांग्रेस ने राजनीतिक फायदे के लिए अत्यधिक अस्पताल खोल तो दिये लेकिन डॉक्टरों की भर्ती नहीं की। लेकिन अब बीजेपी सरकार इन खाली पड़े पदों को भरने के लिए काम कर रही है। यह बात सोमवार को हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कही। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान पच्छाद की विधायक रीना कश्यप के सवाल के जवाब में यह बात कही। विधायक ने राजगढ़ अस्पताल में 8 डाॅक्टरों की नियुक्ति न होने का प्रश्न उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्य अस्पतालों में डाॅक्टरों के खाली पदों को जल्द भरने की बात भी कही। 
 

kirti