आदर्श युवक मंडल की मेहनत लाई रंग, कैंसर पीड़ित सीमा की मदद को जयराम सरकार ने बढ़ाया हाथ

Thursday, Jan 16, 2020 - 10:42 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): पलोहटा की कैंसर पीड़ित 14 वर्षीय सीमा की मदद को हाथ आगे बढऩे लगे हैं। चांबी के आदर्श युवक मंडल की पहले से लोगों से आर्थिक मदद जुटा कर युवक मंडल ने पीजीआई में पीड़िता के परिवार को पहुंचाई और परिवार का मनोबल बढ़ाया है। युवक मंडल ने पंचायत से प्रशासन की मदद से बनाया गया बीपीएल सहित अन्य प्रमाण पत्र भी परिवार को सौंपे हैं। वहीं आदर्श युवक मंडल की नाचन विस विधायक विनोद कुमार से सीमा की मदद को लगाई गुहार भी रंग लाई है। नाचन भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र भंडारी ने कहा कि विधायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मदद की मांग की है, जिस पर मुख्यमंत्री ने 5 लाख की सहायता को स्वीकृति पत्र पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल भेज दिया है। युवक मंडल ने कहा कि अब सीमा के इलाज की आस जगी है लेकिन अभी और करीब 10 लाख की आवश्यकता है। 

4 माह से कैंसर रोग से पीड़ित है सीमा

पलोहटा ग्राम पंचायत के गांव नेहरा के किसान परिवार के मुरारी लाल की 14 साल की बेटी सीमा बीते तकरीबन 4 माह से कैंसर रोग से पीड़ित है और वर्तमान में पीजीआई चंडीगढ़ में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। पीजीआई के चिकित्सकों ने इलाज का खर्चा तकरीबन 10 से 15 लाख के बीच बताया है। अब परिवार प्रशासन व पंचायत सचिव की मदद से बीपीएल सूची में हाल ही में शामिल हुआ हैै। युवक मंडल के प्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि सीमा के माता-पिता और परिवार ने बेटी की जान बचाने में मदद के लिए लोगों और विधायक सहित मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Vijay