निजामुद्दीन हॉट स्पॉट से 15 मार्च के बाद वापिस लौटे लोगों पर जयराम का बड़ा फैसला

Saturday, Apr 04, 2020 - 01:01 PM (IST)

शिमला: जयराम कैबिनेट ने कहा कि निजामुद्दीन हॉट स्पॉट से 15 मार्च के बाद हिमाचल आए सभी लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। चाहे वह लोग घर में होंगे या फिर किसी स्वास्थ्य संस्थान में। किसी में चाहे लक्षण हों या ना हों। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव (हेल्थ) आरडी धीमान ने दी। उन्होंने कहा कि हालांकि यह प्रोटोकोल के बाहर है। लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (हेल्थ) आरडी धीमान ने बताया कि एक्टिव केस फाइडिंग अभियान शुरू किया जा रहा है।

इसके लिए करीब 8 हजार टीमें बनाई जा रही हैं। साथ ही करीब 16 हजार कर्मचारी सेवाएं देंगे। लोगों के घर-घर जाकर विभिन्न जानकारियां लेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना को छोड़कर बाकि जिलों में इसे तुरंत प्रभाव से शुरू किया जा रहा है। ऊना में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले आने के चलते दो तीन दिन बाद प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं उन्होंने कहा कि बद्दी में कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ चुकी हेलमेट उद्योग की मालकिन के मामले में भी उन्होंने बयान दिया ह। उन्होंने कहा कि महिला के नजदीकी संपर्क में आए सात लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही सेकेंडरी संपर्क में आए 22 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

kirti