सुक्खू के बाद सुशीला नेगी भी गई, जैनब चंदेल को मिली हिमाचल महिला कांग्रेस की कमान

Thursday, Jan 24, 2019 - 10:47 AM (IST)

शिमला (योगराज): पूर्व सरकार में हिमाचल महिला आयोग की अध्यक्ष रही जेनब चंदेल को राहुल गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनाया है। इसकी अधिसूचना देर शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कर दी है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के लिए कई महिला कांग्रेस नेत्री रेस में थी लेकिन जेनब चंदेल पर भरोसा जताते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों से पहले ये जिम्मेदारी सौंपी है।


चैनब चंदेल से पहले सुशीला नेगी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थी। सुशीला नेगी को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गुट की मानी जाती है। बता दें कि जेनब चंदेल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबियों में गिनी जाती है और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही है।

Ekta