विजिलैंस के साथ अब ये विभाग भी देखेंगी IPS सतवंत अटवाल, सरकार ने सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Friday, Feb 03, 2023 - 06:18 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): स्टेट विजिलैंस एंड एंटी क्रप्शन की एडीजी सतवंत अटवाल को क्राइम इन्वैस्टीगेशन डिपार्टमैंट (सीआईडी) का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह 1996 बैच की आईपीएस हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पद मिला है। सीआईडी के एडीजी एसपी सिंंह हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। इस कारण यह पद रिक्त हो गया था। अटवाल अब 2-2 विभागों की अहम जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्हें सबसे काबिल अफसरों में गिना जाता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay