Solan: दंपति से मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में जांच अधिकारी और एएसआई गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 11:05 AM (IST)

नालागढ़ (सतविन्द्र): पुलिस थाना नालागढ़ में दंपति के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में महिला कांस्टेबल व पूर्व थाना प्रभारी के बाद अब एसआईटी ने जांच अधिकारी अशोक राणा व एएसआई कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां पर उन्हें पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। अब इस मामले में फरार चल रहे डीएसपी लखबीर सिंह व एक अन्य को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी। हाईकोर्ट ने बीते माह नालागढ़ पुलिस थाना में मारपीट करने के आरोपी डीएसपी समेत 6 पुलिस कर्मियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इन पुलिसकर्मियों ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। 

गौरतलब रहे कि थाना नालागढ़ के तहत आरोपी 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 330, 331, 354, 294, 509 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने पुलिस रिमांड के दौरान पति-पत्नी को प्रताड़ित किया, जिससे व्यक्ति के कान के अंदर गंभीर चोट पहुंची थी, जबकि महिला ने भी पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप जड़े थे। पति-पत्नी जबरन वसूली व जाली सर्टीफिकेट के मामले में दोषी चल रहे थे। डीआईजी क्राइम डीके चौधरी ने बताया कि जांच अधिकारी अशोक राणा व एएसआई कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार चल रहे पुलिस कर्मियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News