पांवटा साहिब में नशे की ओवरडोज से फिर गई एक और युवक की जान(Video)

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 12:22 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): पांवटा साहिब में नशे युवकों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। नशे ने एक युवक को निगल लिया। मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 32 साल निवासी हीरपुर के रुप में हुई है। धर्मपाल स्मैक के नशे का आदी था। उसे नशे से छुटकारे के लिए 2 बार नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया गया था। उपचार करवाने के बाद ठीक रहने लगा। लेकिन बाद में वह फिर नशे करने लग गया। जिसके 2 बच्चे भी है। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसने अपने पती को जब कमरे में अचेत पड़ा देखा तो पड़ोसियों की सहायता से उसे पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कमाल पाशा ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मृतक के माता पिता की मृत्यु बचपन में ही हो चुकी थी। गौरतलब है कि पांवटा साहिब में नशे से अब तक कई मौतें हो चुकी है। पुलिस प्रशासन इन मौतों के बाद भी नशे को रोकने में असफल साबित होता साबित हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News