युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 100 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 03:28 PM (IST)

Shimla News: जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 8 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जोकि उप रोजगार कार्यालय रामपुर में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं/आईटीआई पास अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये वेतन के साथ आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं।

नगराईक ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा/रिज्यूम सहित निर्धारित स्थान पर निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News