इंस्पेक्टर मांग रहा था महंगी चीज, विजिलेंस ने धरा

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 02:58 PM (IST)

बिलासुपर (मुकेश) : काम पूरा होने के बाद एक शख्स से महंगी चीज की मांग करना एक लेबर इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। उस शख्स ने विजिलेंस में शिकायत की और टीम ने लेबर इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार लेबर इंस्पेक्टर ने एक शख्स के काम को पूरा करने के लिए उससे किसी महंगी चीज की डिमांड रखी थी इसके बाद लेबर इंस्पेक्टर की इस नाजायज मांग को उक्त शख्स ने शिकायत के माध्यम से विजिलेंस विभाग के साथ सांझा किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को जाल बिछाया और उक्त शख्स को आगे किया। इस दौरान जैसे ही शिकायतकर्ता ने उस महंगी चीज को लेबर इंस्पेक्टर को दिया तो पुलिस ने तुरंत दबिश दे दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आगे बढ़ा दी है. खबर की पुष्टि विजिलेंस डीएसपी बिलासपुर चंद्रशेखर ने की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News